हजारीबाग, जून 1 -- महंगाई की मार हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की कमर तोड़ दी है। पिछले तीन महीनों के भीतर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि से स्थानीय व्यवसायियों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। मुनाफे का गणित बिगड़ने से न केवल बड़े रेस्टोरेंट बल्कि छोटे ढाबा संचालकों का बजट भी पूरी तरह चरमरा गया है।आंकड़ों पर गौर करें तो फरवरी में वैश्विक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से पहले, हजारीबाग में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 19 kilo की कीमत लगभग 950 से 1,000 रुपये के दायरे में थी। लेकिन महज तीन महीने के अंतराल में यह कीमत लगभग दोगुनी होकर दो हजार से 2200 रुपये के स्तर को पार कर गई है। कीमतों में आए इस अचानक और भारी उछाल ने व्यापा...