नवादा, मार्च 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता और घरेलू बाजार में ईंधन के दामों में हुए बदलाव ने नवादा जिले के आम नागरिकों के मासिक बजट को बिगाड़ दिया है। पिछले 15 दिनों के भीतर खाद्यान्न, तेल, मसालों और साबुनों की कीमतों में 10 से 20 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है। नवादा के मुख्य बाजार जैसे पुरानी कचहरी रोड, विजय बाजार, पुरानी बाजार और गोला रोड आदि में ग्राहकों की भीड़ तो है, लेकिन उनके थैले पहले की तुलना में हल्के हैं। यह हाल सिर्फ नवादा शहरी क्षेत्र नहीं, वरन पूरे जिले भर का है। सभी लोग इस दुश्चिंता में पड़े दिख रहे हैं कि यही हाल रहा तो आगे क्या होगा? महंगाई न जाने कहां जा कर थमेगी? लोग नए सिरे से अपना बजट बनाते दिख रहे हैं। घर चलाना गृहिणियों के लिए भारी सिरदर्दी साबित हो रही है। वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.