पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सखी सैंया तो खूबे कमात हैं...मंहगाई डायन खाय जात हैं। जंग की तपिश के बीच महंगाई की आग भड़क उठी है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में उछाल का दौर लगातार जारी है। पूर्णिया में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आठ दिनों में पांच रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गयी है। 15 मई, 19 मई, 23 मई के बाद अब 25 मई के सुबह आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में फिर से वृद्धि कर दी गयी है। पूर्णिया में अब पेट्रोल 114.83 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है जबकि डीजल का दाम बढ़कर 100.74 रूपया प्रति लीटर हो गया है। शहर के एक पेट्रोल पंप संचालक के मुताबिक शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में फिर से वृद्धि हुई है। 10 दिनों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में आठ रुपये से अधिक क...