बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- महंगाई की मार : चीनी-तेल और सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा रसोई का बजट थाली पर पड़ रही महंगाई की मार, 100 रुपये में भी नहीं भर रहा सब्जी का थैला जरूरतों का सामान खरीदने में भी ग्राहकों के छूट रहे पसीने यह भी पढ़ें- ड्राईफ्रूट से खाद्य सामग्री तक पर महंगाई की मार, रसोई का बोझ बढ़ारसोई का बजट बिगड़ना पावापुरी, निज संवाददाता। महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट के साथ ही थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। सब्जियों से लेकर खाद्य तेल और चीनी तक के बढ़े दाम ने घरेलू बजट पर सीधा असर डाका डाला है। बाजार में रोजाना सब्जी खरीदने वाले लोगों का कहना है कि अब 30 से 60 रुपये किलो सब्जी खरीद रहे हैं। 100 रुपए की सब्जी खरीदने के बाद भी थैला नहीं भर रहा है। रही सही कसर चीनी और खाद्य तेल की कीमतों ने निकाल दी है। रसोई का बजट अचानक से 30 फीसदी तक बढ़...