मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। त्योहार से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। थोक मंडी से खुदरा बाजार तक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बेतहासा बढ़े हैं। किराना दुकानों पर दाल, तेल और मसालों के दाम सुनकर लोग आधा सामान लेकर लौट रहे हैं। बीते तीन हफ्ते में चीनी पर 20 रुपये तो मसालों पर 20 से 50 रुपये और बड़ी व छोटी इलायची पर 500 से 1000 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। गृहिणियों का कहना है कि दो हजार में भरा जाने वाला थैला अब तीन हजार में भी पूरा नहीं पड़ रहा।

महंगाई का असर छाता बाजार के खुदरा किराना के खुदरा कारोबारी सुबोध कुमार ने बताया कि चना की कीमत बढ़ने से बेसन और दाल महंगा हो गया है। चना का भाव बीते 21 दिनों में 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया है। इससे चना दाल 85 और बेसन प्रतिकिलो 120 रुपये बिक...