महंगाई की मार: दही 10 और पनीर 50 रुपये किलो दाम बढ़े, रसमलाई भी महंगी
लखनऊ, मई 15 -- शहर की प्रसिद्ध मिठाइयों और डेयरी उत्पादों का स्वाद अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुए इजाफे और दूध के दामों में हालिया बढ़ोत्तरी ने बाजार का गणित बिगाड़ दिया है। इसका सीधा असर दही, पनीर, रसगुल्ले और रसमलाई जैसी पसंदीदा मिठाइयों पर पड़ा है, पिछले दो महीने में दही 10 रुपये किलो और पनीर 50 रुपये किलो तक महंगा हो गया है। वहीं रसमलाई 05 रुपये, राजभोज 10 रुपये प्रति पीस महंगा हो गया है। पिछले कुछ समय में उत्पादन लागत (इनपुट कॉस्ट) में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दूध की कीमतों में वृद्धि और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने मिठाई निर्माताओं को दाम बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है। कारीगरों की मजदूरी और पैकेजिंग मटेरियल भी पहले के मुकाबले महंगा हो गया है, जिसके चलते पुराने रेट पर व्यापार करना अब स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.