महंगाई की मार: तीन माह में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट
मैनपुरी, सितम्बर 30 -- त्योहारी सीजन से पहले महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब तीन माह में दाल, मसाले, तेल, चावल और मेवा समेत रोजमर्रा की जरूरत के सामान के दाम में तेजी आई है। कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 15 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं कॉस्मेटिक सामान के दाम भी बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा है। बाजार में अरहर दाल की कीमत 105 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। उड़द दाल 130 से बढ़कर 140 रुपये और मूंग दाल 95 से बढ़कर 110 रुपये किलो बिक रही है। मसालों में भी तेजी देखने को मिल रही है। हल्दी 200 से बढ़कर 240 रुपये, पिसी मिर्च 360 से बढ़कर 400 रुपये और धनिया 160 से बढ़कर 280 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह छोटा राजमा 90 से बढ़कर 120 रुपये और राजमा 125 से बढ़कर 130 रुपये किलो हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.