महंगाई की मार: चीनी हुई 65 रुपये किलो, सुबह की चाय हुई बेस्वाद
एटा, अगस्त 18 -- लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से गृहिणियों के सामने घर का खर्च संभालना मुश्किल हो गया है। इन दिनों बाजार में चीनी के दाम करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ही आटा, दाल, तेल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान महंगे हैं। अब चीनी के दाम बढ़ने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। चाय और अन्य रोजमर्रा की चीजों में चीनी की खपत होने के कारण इसका असर हर परिवार पर पड़ रहा है। गृहिणियों का कहना है कि सीमित आय में बढ़ती महंगाई के बीच घर का खर्च चलाना चुनौती बन गया है। लोगों ने सरकार, विभाग से जरूरी खाद्य वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण रखने की मांग की है। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। बाजार में बढ़ती कीमतों से सबसे अधिक परेशानी मध्यम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.