बागपत, मई 8 -- बड़ौत। रसोई गैस की किल्लत से तो हर कोई परेशान था ही, लेकिन महंगाई ने भी आम आदमी की कमर तोड़ दी है। शहर में दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस नई दर ने रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। खास तौर पर मध्यम वर्ग के परिवारों पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा एलपीजी के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है। शहर में फुटकर दूध विक्रेताओं ने दो रुपए से चार रुपये लीटर दूध के भाव बढ़ा दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि दूधिए कह रहे हैं कि चारा महंगा हो गया है। दरअसल, आम जनता को महंगाई की डोज लगातार मिल रही है। बच्चों की ड्रेस, किताब-कॉपी से ही तमाम अभिभावक जूझ रहे हैं। ऐसे में हर घर में किसी ने किसी रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले दूध के भाव भी बढ़ गए हैं। जिले में कई स्थानों में विक्रेताओं ने दूध के खुदरा दामों में दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.