महंगाई की आंच में झुलसी रसोई, सिलेंडर के बढ़े दाम ने बिगाड़ा बजट
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। महंगाई की मार एक बार फिर पड़ी है। घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से इसकी आंच रसोई तक पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा किया है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। घरेलू गैस सिलेंडर पर तीन माह में दूसरी बार रुपए बढ़ाए गए हैं। पूर्व में 60 रुपये बढ़ाए गए थे अब फिर से 29 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने से लोग कराह उठे हैं। पहले ही तेल और खाद्य वस्तुओं पर महंगाई की मार झेल रहे लोग रसोई गैस पर बढ़े दाम को बड़ा झटका मान रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से लगभग चार लाख उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ा है। लोगों का कहना है कि रसोई गैस सिलेंडर पर दूसरी पर रुपए बजाए गए है तीन माह में ही 89 रुपये बढ़ा दिए गए है। यह एक आम लोगों पर बोझ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.