मुरादाबाद, मई 22 -- पेट्रोल डीजल समेत कई वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का प्रतीकात्मक विरोध करने के इरादे से शिवसैनिकों ने दोपहिया वाहनों को डीएम दफ्तर तक पैदल ही घसीटा। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। नेतृत्व जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने किया। कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, जीतू सिंह, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, तिलकराज शर्मा, शिबू सैनी, कैलाश, राजपाल, विशाल सैनी, पंकज पाल, तेजपाल सैनी, अंकित, हर्ष सिंह, नीतेश, उमेश ठाकुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...