फतेहपुर, जनवरी 25 -- फतेहपुर। खागा विधान सभा क्षेत्र के त्रिलोचनपुर में रविवार को कांग्रेसियों द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत चौपाल लगाई गई। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दों को छोड़ जोड़तोड़ की राजनीति में लगी हुई है। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि देश में जब कोरोना जैसी विभीषिका अपना तांडव दिखा रही थी उस समय कांग्रेस द्वारा शुरू की जाने वाली मनरेगा योजना लोगों के लिए वरदान साबित होते हुए उनके मुंह का निवाला बन रही थी। लेकिन अब भाजपा सरकार लोगों को भ्रमित कर इस योजना को समाप्त करना चाहती है। कहा कि वर्तमान में देश की जनता महंगाई से जूझ रही है, युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इसके बावजूद सरकार इन सब की ओर ध्यान नहीं दे रही है।...