नई दिल्ली, जून 16 -- पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और बिजली की कीमतों में तेजी का असर आम आदमी के बजट पर साफ दिख रहा है। डेली लाइफ में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख वस्तुओं में चावल, चीनी, तेल और टमाटर के दाम पिछले एक साल में बहुत अधिक बढ़े हैं। उपभोक्ता मामलों से जुड़े ताजा आंकड़ों के अनुसार खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सूरजमुखी तेल की औसत रिटेल प्राइस एक साल में 17.33 प्रतिशत बढ़कर 187.33 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। सरसों तेल में 11.38 प्रतिशत और पाम तेल में 11.59 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। सोया ऑयल भी पिछले वर्ष की तुलना में 10.02 प्रतिशत महंगा हुआ है। मूंगफली तेल के दाम 202.78 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जो एक साल पहले के मुकाबले 8.67 प्रतिशत अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाज...