रांची, मार्च 15 -- रांची, संवाददाता। मध्य-पूर्व के युद्ध का असर अब शहर के बाजार में पड़ने लगा है। युद्ध शुरू होने के बाद से ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 4 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारी जुवीन ठक्कर के अनुसार अफगानिस्तान और ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूट्स सबसे ज्यादा महंगे हुए हैं। इनमें खजूर की कीमत में करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अंजीर की कीमत 1500 रुपये से बढ़कर 1600 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि खजूर 400 से 1300 रुपये की जगह 440 से 1350 रुपये तक बिक रहा है। इसी तरह प्लेन पिस्ता 2400 रुपये से बढ़कर 2600 रुपये, सॉल्टेड पिस्ता 1450 से बढ़कर 1550 रुपये और मामरा बादाम 3300 से बढ़कर लगभग 3600 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, फलों में 25 रुपए वाला कीवी 35 से 45 रुपये प्रति पीस हो गया।दूसरी ओर पॉलीमर महंगा होने से ...