अमरोहा, अप्रैल 2 -- अमरोहा,संवाददाता। अमेरिका-इजराईल और ईरान युद्ध की तपिश के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने से इसकी सीधी मार स्थानीय बाजार पर पड़ रही है। मार्च माह से चली आ रही गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों को कामर्शियल सिलेंडर न मिलने से उन्हें मजबूरी में ब्लैक में ऊंची कीमतों पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। अब काममर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में 195.5 रुपये के इजाफे से महंगाई का एक और झटका लगा है। एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती कीमत की दोहरी मार ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़कर रख दी है। गौरतलब है कि गैस कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 195.5 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अमरोहा में कामर्शियल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.