महंगाई काट रही जेब, ईंधन भरवाना मुश्किल
मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। पेट्रोल डीजल के दामों में एक हफ्ते में लगभग 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा लोगों को खटकने लगा है। आम लोगों ने कहा कि इससे सिर्फ ईंधन में ही ज्यादा खर्च नहीं होगा बल्कि भविष्य में माल ढुलाई और किराया बढ़ने की भी आशंका है। इससे लोगों का पूजा बजट बिगड़ सकता है। अभी जैसे इसका प्रभाव आएगा लोगों को अहसास होगा कि जेब पर बोझ पड़ रहा है। मुरादाबाद में कुल 188 पेट्रोल पंपों से ईंधन की बिक्री होती है। दाम बढ़ने से अभी बिक्री सामान्य है पर ईंधन में कटौती के लिए तमाम लोग सोचने लगे हैं। मुरादाबाद में आईओसी का डीजल अभी तक 91.23 रुपए लीटर था जो अब 92.14 रुपए लीटर हो गया। वहीं पेट्रोल 97.97 से बढ़ कर 98.84 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दाम बढ़ने को दस मई को प्रधानमंत्री की अपील को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है कि किल्लत की संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.