गिरडीह, मई 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झामुमो ने गुरुवार को बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर के टावर चौक के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें महंगाई पर रोक लगाओ, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम कम करो, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, केन्द्र सरकार होश में आओ आदि नारे लगाए गए। धरना की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मंहगाई कम नहीं हुआ तो केन्द्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- महंगाई और बेरोजगारी को लेकर झामुमो का धरना-प्रदर्शन जिला सचिव महालाल सोरेन ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है और केन्द्र सरकार जनता की समस्याओं को नजर...