सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार के झूठे वादों की प्रदर्शनी लगाकर विरोध दर्ज कराया। सरकार से महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के वादे विकास कार्य सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। आज सोनभद्र में ट्रामा सेंटर बंद है, जिससे गरीब आदमी बनारस सहारा लेता है। किसान नौजवान व्यापार सभी लोग परेशान हैं। बाईपास को लेकर व्यापारी सहमा हुआ है, लेकिन सदन में सदर विधायक ने आवाज तक नहीं उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में दवा महंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.