गुमला, मई 7 -- गुमला, संवाददाता। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चुनावी वादाखिलाफी के विरोध में झामुमो की केंद्रीय समिति के आह्वान पर गुरुवार को गुमला जिला समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर में वृद्धि को लेकर झामुमो का धरना प्रदर्शनधरना-प्रदर्शन का आयोजन जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक भूषण तिर्की की अध्यक्षता में कचहरी परिसर स्थित हड़ताली वृक्ष के समीप आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।धरना को संबोधित करते हुए विधायक भूषण तिर्की ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। यह भी पढ़ें- महंगाई व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ झा...