महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में बीएमपी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
शामली, मई 12 -- शामली। बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशभर के 625 जिलों में चरणबद्ध राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने की घोषणा की गई है। इसी क्रम में शामली में भी डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाई गईं। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश में महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों को अपारदर्शी बताते हुए कहा गया कि इनके माध्यम से उपभोक्ताओं पर अत्यधिक बिजली बिल थोपा जा रहा है। स्मार्ट मीटरों के कारण लोगों के रोजगार प्रभावित हो रहे हैं तथा निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ बीएमपी का आंदोलन ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.