महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में एलयू में छात्रों का प्रदर्शन
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, संवाददाता। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बेरोजगारी के विरोध में बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले छात्रों और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम जनता, किसानों, छात्रों और मध्यम वर्ग की परेशानियां बढ़ा दी हैं। डीजल महंगा होने से खेती और परिवहन की लागत बढ़ रही है, जबकि पेट्रोल की कीमतों में इजाफे से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। समाजवादी छात्र नेता आदित्य पाण्डेय ने कहा कि बढ़ती महंगाई और भयावह बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। यह भी पढ़ें- बैलगाड़ी पर बाइक और गैस सिलेंडर रखकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.