महंगाई और बिजली कटौती को लेकर सपा ने जताई चिंता
मऊ, मई 25 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के कोपागंज स्थित कैंप कार्यालय पर सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा बिजली कटौती को लेकर चिंता जताई। शैलेंद्र यादव साधु ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक एवं विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े विज्ञापनों पर जनता का पैसा खर्च किया, जबकि आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने और तेल कंपनियों पर अंकुश लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- बिजली पर दिखावटी चिट्ठी लिखने वालों को नहीं देंगे टिकट: अखिलेश जिला महामंत्री अब्दुल कुड्डूस अंसारी ने कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.