गौरीगंज, जून 6 -- अमेठी, संवाददाता। बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था तथा लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में शनिवार को सपा ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राम केवल त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई की मार से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- महं...