महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,
मुंगेर, जून 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बढ़ती महंगाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में बुधवार की शाम शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमालपुर में जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की। नगर अध्यक्ष साईं शंकर के नेतृत्व में धर्मशाला रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से मार्च की शुरुआत हुई। जुलूस बराट चौक, शनि मंदिर, अवंतिका मोड़ होते हुए जुबलीवेल चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे और विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां थीं। महंगाई डायन खाय जात है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, पेपर लीक बंद करो नहीं तो गद्दी छोड़ दो तथा महंगाई की मार, युवा बेरोजगार जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.