रुद्रपुर, मई 18 -- खटीमा, संवाददाता। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि, किसानों को खाद उपलब्ध न होने और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। विधायक भुवन कापड़ी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को खटीमा मुख्य चौराहे पर विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया। विधायक कापड़ी ने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई, गैस कालाबाजारी और पेपर लीक के विरोध में गरजे का...