गोपालगंज, मई 21 -- गोपालगंज।शहर में गुरुवार को जिला कांग्रेस द्वारा बेतहाशा महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और नीट पेपर लीक के विरोध में 'हल्ला बोल' प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के नेतृत्व में शहर में बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवाज उठायी गयी। यह भी पढ़ें- महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शनप्रदर्शन का उद्देश्य इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भाग लिया। सभी कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कार्यालय से एकजुट होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बैलगाड़ी के माध्यम से विरोध - प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शन क...