महंगाई और नीट पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
कानपुर, मई 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में परेड चौराहा मेट्रो स्टेशन से शुरू हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा, लेकिन उर्सला अस्पताल के पास पुलिस प्रशासन ने बेरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, महिलाएं, व्यापारी, मजदूर और सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 'महंगाई हटाओ', 'युवाओं का भविष्य बचाओ' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। महिलाओं ने गैस सिलेंडर, सब्जियां, दूध और रसोई से जुड़ी सामग्री के साथ प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जताई। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.