अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के बाद अब दूध भी महंगा हो गया है। शहर में फुटकर दूध विक्रेताओं ने चार रूपए लीटर दूध के भाव बढ़ा दिए हैं। दुकानदारों का कहना है कि दूधिए कह रहे हैं कि चारा महंगा हो गया है। आम जनता को महंगाई की डोज लगातार मिल रही है। बच्चों की ड्रेस, किताब-कॉपी से ही तमाम अभिभावक जूझ रहे हैं। ऐसे में हर घर में किसी ने किसी रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले दूध के भाव भी बढ़ गए हैं। जिले में कई स्थानों में विक्रेताओं ने बुधवार से दूध के खुदरा दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है। दुकानों पर नए रेट के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। जहां पहले 58 रुपये प्रति लीटर दूध बिक रहा था, वहां अब खुला दूध अब 62 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। दुकानदारों ने बताया कि गर्मियों के मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.