कानपुर, जून 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार की दोपहर सपाईयों ने माती कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कार्यकर्ताओं ने जोश दिखाया। वहीं मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले भर के सपा कार्यकर्ता माती स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे। यहां पार्टी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न से लेकर भ्रष्टाचार और पेपर लीक, बेरोजगारी जैसे मसलों पर प्रदेश और केन्द्र की सरकारों को फेल बताया। सरकार की गलत विदेश नीति के कारण महंगाई चरम पर होने की बात कही। इसके साथ ही सपाईयों ने सरकारी नौकरियों में भर्ती घोटाले का भी आरोप जड़ा। इसके बाद जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा, सांसद जितेन्द्र ...