चंदौली, जून 14 -- चंदौली, संवाददाता। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जहां आमजन परेशान है। वहीं लगातार हो रहे पेपरलीक से देश और प्रदेश का युवा निराश है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के दावों के बावजूद पेपर लीक जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भ्रष्टाचार और अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद केंद्र सरकार अपने 12 साल की उपलब्धियों का गुणगान कर रही है। वह शनिवार को चंदौली स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है। यह भी पढ़ें- सपा ने नीट पेपर लीक और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए लेकिन सरकार जिन उपलब्धियों का दावा कर रही है,...