महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना,
बेगुसराय, जून 9 -- बखरी। राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना सभा में वक्ताओं ने बिहार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा हत्या एवं बलात्कार जैसी घटनाओं को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार की आलोचना की। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान में विफल रही है और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने का कार्य कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि राजद आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 17 जून को जिलेभर में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राजद के एक दिवसीय धरना में बैठे राजद कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शिवनारायण राम, मनोहर केसरी, रंजीत राम, दीपक आजाद, दिलीप यादव आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.