महंगाई, बेरोजगारी व बदहाल कानून व्यवस्था से आम लोग परेशान
जहानाबाद, जून 9 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हुलासगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में धरना आयोजित किया। धरना कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील दास समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए राजद नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं, जबकि शिक्षा व्यवस्था भी लगातार बदहाल होती जा रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है तथा भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी व बदहाल कानून व्यवस्था से आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.