महंगाई, बेरोजगारी व कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद का धरना
सासाराम, जून 9 -- डेहरी, हिटी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को डेहरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया। यह भी पढ़ें- महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरनाधरने का उद्देश्य धरना को संबोधित करते हुए डेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल साबित हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करने में लगी हुई है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.