पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर बनमनखी प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पुराने कांग्रेसी श्याम बाबू ने की, जबकि मंच संचालन बनमनखी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम शंकर भगत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के संगठन पर्यवेक्षक डॉ. किशोरी लाल, पूर्णिया (अर्बन) जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य, पूर्व विधायक देवनारायण राजक, कांग्रेस नेता अर्जुन पासवान एवं खालिद अंजुम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बनमनखी प्रखंड कांग्रेस कमिटी, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आदित्य ...