महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना
अररिया, जून 9 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की, जबकि संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे ने किया। धरना को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष अविनाश आनंद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महानंद विभु, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वाहिद अंसारी, प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, पूर्व जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव समेत अन्य नेताओं ने राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.