सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर के आरटीएस चौराहा पर एकत्र होकर महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और बिजली कटौती समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- सपा ने महंगाई, बेरोगारी पर भाजपा सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे...