महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ राजद का धरना
पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। महंगाई, बेरोजगारी एवं बिहार की आर्थिक स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को पूर्णिया सदर प्रखंड परिसर के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार आज भी देश के सबसे गरीब राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबी और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। जातीय गणना के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बिहार के लगभग 34 प्रतिशत परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं तथा 94 लाख से अधिक परिवार गरीब श्रेणी में आते हैं। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.