सुल्तानपुर, जून 2 -- लंभुआ, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के मेला वाली बाग में मंगलवार को पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय के नेतृत्व में जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला, तहसील मुख्यालय पहुंचकर सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांगां का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व विधायक संतोष पांडे ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है, लोग परेशान हैं, बेरोजगारी से युवा परेशान है, डीजल पेट्रोल रसोई गैस तथा बिजली के दामों में भारी वृद्धि की गई है, दूसरी तरफ इन सामानों की किल्लत भी बनी हुई है, इससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई, पेपर लीक, बिजली संकट के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन फोटो : महंगाई, पेपर लीक, बिजली संकट के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन...