महंगाई, गैस कालाबाजारी और पेपर लीक के विरोध में गरजे कांग्रेसी
हरदोई, मई 18 -- हरदोई। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तथा पेपर लीक मामलों के विरोध में सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई की मार, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बंद करो, युवा विरोधी सरकार होश में आओ जैसे नारों लगाए। सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। पेट्रोल एवं डीजल के दाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.