औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- औरंगाबाद जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष व पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह ने पदभार संभालने के दूसरे दिन शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित पहली प्रेस वार्ता में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, गिरती कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी तथा विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को कमजोर बताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि प्रभावित हो रही है तथा ईरान जैसे पुराने मित्र देशों के साथ संबंधों में असंतुलन दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण घरेलू गैस जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आम लोगों को परेशानी हो रही है और देश की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जिससे रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.