महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महंगाई, ऊंची ब्याज दरों, जटिल कर व्यवस्था व बढ़ते साइबर अपराधों से परेशान व्यापारियों ने मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से उद्योग व व्यापार वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। रोजगार सृजन व सरकारी राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला व्यापारी वर्ग आज गंभीर संकट से जूझ रहा है। बढ़ती महंगाई, ऊंची ब्याज दरें, जटिल नियम-कानून और तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों ने व्यापार करना कठिन बना दिया है। व्यापारियों ने केंद्रीय बजट 2026-27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.