कटिहार, मार्च 29 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत मस्तिष्क ज्वर के लक्षण व खतरे से बचाव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान की देख रेख में हुई। इस दौरान शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि मस्तिष्क ज्वर एक गंभीर स्थिति है। जिसमें दिमाग में सूजन आ जाती है। उन्होंने बताया कि यह वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी संक्रमण के कारण होती है। तेज बुखार, तेज सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, दौरे पड़ना और बेहोशी इसके मुख्य लक्षण है। इससे बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण, मच्छरों से बचाव, साफ पानी और स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। मस्तिष्क ज्वर् के दौरान अचानक तेज बुखार आ जाता है। इस दौरान मानसिक स्थिति में बदलाव भी होते हैं।भ्रम, असामान्य नींद, चिड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.