मस्तिष्क के दुर्लभ संक्रमण से जूझ रही महिला को मेडिकल कॉलेज में मिली नई जिंदगी
पीलीभीत, जुलाई 10 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय की आईसीयू में चिकित्सकों ने मस्तिष्क के दुर्लभ परजीवी संक्रमण (न्यूरोसिस्टिसर्कोसिस) से पीड़ित 55 वर्षीय महिला का सफल उपचार कर उसे नई जिंदगी दी। गंभीर हालत में भर्ती कराई गई महिला को विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला लंबे समय से बाएं हाथ में लगातार अनियंत्रित दौरे आने की समस्या से परेशान थी। निजी अस्पताल में उपचार के बावजूद राहत नहीं मिली। दवाओं का नियमित सेवन न करने से उनका रक्तचाप भी काफी बढ़ गया था। गंभीर स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में भर्ती कराया गया।जांच के दौरान सीटी स्कैन में मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में परजीवी सिस्ट और उनके आसपास सूजन पाई गई। इसके बाद आईस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.