किशनगंज, अप्रैल 7 -- किशनगंज। संवाददाता कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक में रविवार की रात को 13.56 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धनपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा की गई। मस्तान चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल-काला रंग के बाइक को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर विदेशी शराब बरामद किया गया। बाइक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.