किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज। संवाददाता धनपुरा पुलिस पिकेट के द्वारा मस्तान चौक के पास शनिवार की रात्रि को पिकअप में ले जाया जा रहा 12 मवेशी जब्त किया गया है। जब्त मवेशी के साथ पकड़े गये पिकअप चालक अब्दुल रहमान बायसी पूर्णिया का रहने वाला है। यह कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर धनपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस की टीम मस्तान चौक के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक पिकअप वाहन बहादुरगंज की ओर से आ रही थी। वाहन को रुकवाया गया और तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वाहन में 12 बछड़ा लोड मिला। बछड़ों को वाहन में ठूंस ठूंस कर लोड किया गया था। मामले में कोचाधामन थाना में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...