बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- मस्तराम बाबा आश्रम के महंत ब्रह्मचारी धर्मपाल जी का 95 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गया। रविवार को मस्तराम बाबा आश्रम के महंत ब्रह्मचारी धर्मपाल सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर मस्तराम बाबा आश्रम के श्रद्धालुओं में शोक छा गया। और धीरे-धीरे श्रद्धालु आश्रम पर एकत्र हो गए। धर्मपाल पिछले 32 वर्ष से आश्रम की सेवा में लीन थे। उन्होंने कई इंटर कालेज के प्रबंधक के रूप में शिक्षा विभाग को भी सेवाएं प्रदान की। वह मूल रूप से गांव चिरोरी थाना रामघाट के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को विधि विधान से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...