मस्टर रोल में लाभुकों की ऑनलाइन हाजिरी होगी दर्ज : बीडीओ
रांची, मई 22 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मनरेगा विभाग ने एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया। जिसमें मनरेगा मेट, पंचायत सचिव और लाभुकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय व बीपीओ अवनिंन्द्र कुमार उपस्थित थे। प्रशिक्षण में मनरेगा की डिजिटल प्रणालियां राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली ई-केवाईसी एवं जनमनरेगा ऐप पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि मस्टर रोल में लाभुकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जाएगी, जिसके तहत कार्यस्थल पर दो पालियों में कार्य कर रहे मजदूरों की फोटो अपलोड की जाएगी। यह डिजिटल प्रणाली मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने और निगरानी को अधिक सशक्त व सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में सुस्ती बरतने पर मनरेगा पीओ के वेतन पर डीएम ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.