रामपुर, मार्च 1 -- तोपखाना स्थित मस्जिद हाजी शराफत में तराबी के दौरान शुक्रवार की शाम को कुराआन पाक मुकम्मल हो गया। खत्म कुरान के मौके पर उलेमा ने देश में भाईचारा और अमन चैन की दुआ कराई। मस्जिद हाजी शराफत में रमजान की दसबी तराबी को कुरआन पाक मुकम्मल हो गया। मस्जिद में मौलवी राहिल खान ने कुरआन शरीफ सुनाया और हाफिज मोहम्मद अनस और इमाम मौलाना मुशर्रफ सैफी नें कुरआन पाक सुना। मौलवी राहिल खान ने रोजेदारों से इबादत कर नेक राह पर चलते हुए अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करने और मुल्क में अमन-चेन की दुआ मांगी। मस्जिद के इमाम मौलाना मुशर्रफ सैफी ने रोजेदारों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा अल्लाह पाक रोजेदारों की जायज दुआ को कबूल करता है। कुरआन मुकम्मल होने के बाद मस्जिद हाजी शराफत के सदर शरफ़ुजज़मा खां ऊर्फ गुड्डू ने मिठाई का वितरण किया। इस मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.