मस्जिद से पोस्टर और झंडे मिलने के मामले में मुतवल्ली समेत आठ पर केस
संभल, जून 7 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव कसेरूआ में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर हुई शनिवार को हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान पुलिस को मिली सामग्री के आधार पर रविवार को आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर बने एक हॉल से कुछ पोस्टर और एक हरे रंग का झंडा बरामद हुआ था, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई। शनिवार को ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान उपनिरीक्षक अरुण कुमार मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर बने हॉल की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान वहां रखे एक तख्त के गद्दे के नीचे से 49 पोस्टर बरामद हुए, जिन पर 'आई लव मोहम्मद' लिखा हुआ था। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन मस्जिद पर गरजा बुलडोजर, 80 फीसदी हिस्सा जमींदोज इसके अलावा एक हरे रंग का झंडा भी मिला, जिस पर अर्द्धचंद्र और सितारे का चिन्ह बना हुआ था। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.