हिन्दुस्तान संवाद, जून 11 -- फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मस्जिद से पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म करने वाले इमाम को बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी और सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। रामगढ़ क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी जन्नती मस्जिद के मदरसा में उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। वह रविवार दोपहर मस्जिद में लगे आरओ वाटर मशीन से ठंडा पानी लेने के लिए गई थी।मस्जिद में ठंडा पानी लेने गई थी बच्ची इसी दौरान इमाम जाकिर हाफिज पुत्र बाबू खां निवासी दीदामई नूर नगर ने अकेला देखकर उसे जबरन पकड़ लिया था और मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया था। उसने किशोरी से दुष...